पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम मुरा और बड़े नवापारा में विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

ग्राम मुरा और बड़े नवापारा में विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ। छत्तीसगढ शासन की जनहितैषी योजनाओं उपलब्धियों और कार्यक्रमों पर आधारित विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 01 फरवरी को विकास खण्ड खरसिया के ग्राम-मूरा में और 2 फरवरी को विकास खण्ड बरमकेला के ग्राम-बड़े नवापारा में 11 बजे से आयोजित की जाएगी। फोटो प्रदर्शनी में राज्य शासन की उपलब्धियों के साथ-साथ रायगढ जिले में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की उपलब्धियों से संबंधित छायाचित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु आम जनता से अपील की गई है कि वे इसका अवलोकन कर राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री खाद्यान्न, सहायता योजना, निर्धन कन्या सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, सरस्वती सायकल योजना, मध्यान्ह भोजन, महिला श्रमिकों को नि:शुल्क सायकल, सिलाई मशीन, मजदूरों को नि:शुल्क टूल वितरण, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लाभांश राशि का वितरण, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा -2013, निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा रायगढ जिले में गत 10 वर्षों में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों पर आधारित आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
-----------------
मुख्य सूचना आयुक्त आज से रायगढ़ में
रायगढ। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त सरजियस मिंज 31 जनवरी से 4 फरवरी तक पांच दिवसीय जशपुर-रायगढ जिले के प्रवास पर रहेंगे। मिंज दोपहर 12.38 बजे रायगढ पहुंचेंगे और दोपहर 2.15 बजे रायगढ से जशपुर जिले के कुनकुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------
शिशु संरक्षण माह 28 फरवरी तक
रायगढ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में गर्भवती माताओं और 0 से 5 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण देने हेतु माह जनवरी-फरवरी 2014 को शिशु संरक्षण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके सफल आयोजन हेतु कलेक्टर बंसल द्वारा संबंधितों को निर्देशित किया गया है। शिशु संरक्षण माह अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को 28 जनवरी से 28 फरवरी तक ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इनमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उक्त निर्धारित दिवस को प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन के सहयोग से हितग्राही गर्भवती माताओं एवं बच्चों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएगी।
विटामिन ’ए‘ की पूरक खुराक-09 माह से 05 वर्ष की उम्र के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव करने वाली विटामिन ए की खुराक दिया जाता है। जो बच्चे विटामिन ए की नियमित खुराक नहीं लेते उनमें विटामिन ए की कमी से रतौंधी, कुपोषण, दस्त, रक्त-अल्पता एवं बुखार होने की संभावना ज्यादा होती है, विटामिन ए के खुराक लेने से इन बीमारियों से रक्षा होती हैं।
टीकाकरण-नये और आंशिक रूप से टीकाकरण से वंचित रह गये और बीच में अधूरे टीकाकृत हुए तथा छूट गए बच्चों को ध्यान में रखते हुए तथा योग्य हितग्राहियों को टीका लगाना। नियमित टीकाकरण से 6 बीमारियों से सुरक्षा मिलती है-गलघोंटू, कुकर खांसी, तपेदिक, धनुषटंकार, पोलियो, खसरा।
एनीमिया के मुख्य लक्ष्ण-नाखून, होंठ, जीभ एवं आंख का रंग फीका पडना, जल्दी थकावट आना, नाखूनों का मूड जाना, आयु के हिसाब से कम वजन, चक्कर आना, काम करने की इच्छा ना होना, सांस फूलना आदि इसके मुख्य लक्षण है। अपने बच्चों एवं गर्भवती माताओं को आयरन की खुराक अवश्य दिलवाने।
कृमि का नाश-01 से 05 वर्ष की उम्र के सभी बच्चों को कृमि नाश हेतु एलबेण्डाजोल की गोली देना। कृमि के संक्रमण के कारण विटामिन ए की कमी और कुपोषण बढ़ जाता है। डॉ. अग्रवाल ने हितग्राहियों से अपील की है कि शिशु संरक्षण माह का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायें।
------------
फरवरी में एलटीटी शिविर के लिए तिथि निर्धारित
रायगढ। फरवरी में जिले के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला चिकित्सालय में 24 एलटीटी शिविर का आयोजन करने के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। इन शिविरों के लिए डॉ.ए.के.कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एस.उराव ने जिले के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी और जिला चिकित्सालय के एलटीटी सर्जन को भेजे गये निर्देश में माह फरवरी 2014 में आयोजित होने वाले 24 एलटीटी शिविर के लिए तिथि निर्धारित किया है। निर्धारित तिथि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में 5, 19 एवं 26 फरवरी को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ में। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर में 10 व 22 फरवरी को, लोईंग में 6 एवं 20 फरवरी को, जिला चिकित्सालय रायगढ में 3, 10, 13 एवं 22 फरवरी को, चपले खरसिया में 3 व 17 फरवरी को, तमनार एवं घरघोडा में 14 एवं 28 फरवरी को, लैलूंगा में 12 एवं 21 फरवरी को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमजयगढ में 1 व 15 फरवरी को एलटीटी शिविर के लिए तिथि निर्धारित किया है।
-------------
निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज
रायगढ। निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2014 के संदर्भ में तैयार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2014 को संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ((अनुविभागीय अधिकारी राजस्व)) के कार्यालय तथा संबंधित मतदान केन्द्रों में कर दिया गया है। सूची निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2013 तक प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर तैयार की गई है। कलेक्टर द्वारा समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे संबंधित मतदान केन्द्रों में अथवा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उक्त मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते है। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा त्रुटिवश मतदाता सूची से विलोपित हो गया है तो वे प्रपत्र -6 में नाम जुडवाने हेतु आवेदन पत्र संबंधित तहसीलदार व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
-------------------
फोटो 30रायगढ़4
स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रायगढ। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को आज स्थानीय कलेक्टोरेट परिसर में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई । शहीद दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में सर्वप्रथम कलेक्टर मुकेश बंसल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्याम धावडे, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया, खनिज अधिकारी चंद्राकर, सर्वश्री गोवर्धन देवांगन, श्री स्वर्णकार, अक्षय पटेल, सत्येन्द्र मेहर, सूरज खर्रा, विश्वकर्मा, संदीप यादव, अर्चना महाले, नूतन सिदार, हेमप्रसाद देवांगन, दुलीचंद देवांगन, सारथी सहित कलेक्टोरेट विभाग के अधिकारी और बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
-------------
मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के लिए तिथि निर्धारित
रायगढ। डॉ.एच.एस.उरांव के मार्गदर्शन में माह फरवरी 2014 में जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ में प्रत्येक दिवस शासकीय अवकाश को छोड़कर मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एस.उरांव ने जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी और जिला चिकित्सालय के नेत्र सर्जन व नेत्र सहायक अधिकारी एवं ओटी स्टॉफ को भेजे निर्देश में माह फरवरी 2014 में आयोजित होने वाले मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग में 5 फरवरी को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोडा में 10 व 24 फरवरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा में 6 एवं 20 फरवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में 12 व 26 फरवरी को, चपले खरसिया में 11 व 25 फरवरी को, सारंगढ में 3 व 17 फरवरी को, पुसौर में 5, 10, 13 एवं 19 फरवरी को, खरसिया में 13 फरवरी, तमनार में 7 व 21 फरवरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमजयगढ में 14 व 28 फरवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ में माह फरवरी में प्रत्येक दिवस शासकीय अवकाश को छोड़कर मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने मोतियाबिंद ऑपरेशनों के लिए नेत्र सर्जनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अंतर्गत लोईंग, घरघोडा एवं लैलूंगा शिविर के लिए डॉ.आर.के.अग्रवाल, सारंगढ, पुसौर एवं खरसिया के लिए डॉ.श्रीमती मीना पटेल, बरमकेला, चपले के लिए डॉ. श्रीमती डी.के.टोप्पो और तमनार, धरमजयगढ के लिए डॉ. श्रीमती आर.एम.मेश्राम और शासकीय जिला चिकित्सालय में प्रत्येक दिवस मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपरोक्त चारों नेत्र सर्जनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
---------