- Hindi News
- ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
फोटो 30रायगढ़2
सारंगढ़।गुरूवार को विज्ञान आओ करके सीखें’’ तर्ज पर नगर के प्रतिष्ठित संस्था राजा नरेश चन्द्र सिंह मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूल के चौथी वर्ग से 10वीं वर्ग के बच्चों के द्वारा विभिन्न चित्ताकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रोजेक्टों एवं मॉडलों का प्रदर्शित की गई। जिसे यहां आए दर्शकों द्वारा भरपूर प्रशंसा मिली।
प्रदर्शनी में कक्षा 4थीं के नन्हे बच्चों सहित कक्षा 10 वीं तक के तरुणाई छात्र- छात्राओं द्वारा देश की भौगोलिक संरचनाओं को दिखाते हुए ‘‘ उत्तरीय पर्वतीय दीवार’’ प्रदर्शन के साथ - साथ भारतीय उप महाद्वीप के मरू स्थलीय प्रदेश का आकर्षक माडल बनाया गया।
नवनिहालों ने एक ओर जहां गंभीर विषय ‘‘ मृदा संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन ’’ पर अपने प्रोजेक्ट दिखाए। वही उन्होंने खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों का भी खूबसूरती से प्रदर्शन किया। जिसमें समय चक्र’, ‘तारा मण्डल’, ‘‘लाइटनिंग कंडक्टर’, ‘‘कचरा संवर्धन, ‘वर्षा जल संरक्षण एवं संवर्धन’, ‘भूकंप से बचाव’, सौर उर्जा, आयो गैस, ग्रीन हाउस इफेक्ट, आदि ज्वलंत विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया।
नन्हे प्रयास की खूब हुई प्रशंसा
प्रदर्शनी में बच्चों के प्रयास को देखकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निलेष कुमार क्षीरसागर, संस्थान के संरक्षक डॉ. परिवेश मिश्रा सहित यहां आए सभी गणमान्य लोगों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई।