पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से डेढ़ लाख की चोरी

घर से डेढ़ लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - पुलिस की सुस्ती व किसान परिवार की लापरवाही का फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख नगदी व सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया। चोरी की घटना कोतरा रोड थाने क्षेत्र के गोर्रा की है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गोर्रा निवासी शैलेंद्र पटेल पिता रामलाल ((29 वर्ष)) खेती किसानी का काम करता है। बुधवार की रात खाना खाने के बाद पटेल गहरी नींद में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में प्रवेश करते हुए आलमारी खोलकर 16 हजार नगदी, सोने की माला, मंगल सूत्र, कान की झुमका, कान का लटकन, चांदी का पायल सहित कुल डेढ़ लाख रूपए के सामान पर हाथ साफ कर फुर्र हो गए। आलमारी से जेवरात गायब है। आसपास खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला तो उन्होंने चोरी की सूचना थाने में दी।