पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट कार्यों हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.भगत पुरस्कृत

उत्कृष्ट कार्यों हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.भगत पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो 30रायगढ़7
धरमजयगढ़:- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ((कृषि एवं मछली , पशुपालन विभाग)) के द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.भगत को, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हबेल उरांव के मार्गदर्शन में जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना/मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मती योजना, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंधत्व निवारण, क्षय नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय परिवार कल्याण जैसे कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर जिले के कलेक्टर एवं विधायक उपस्थित थे खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.भगत ने इसका श्रेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हबेल उरांव के मार्गदर्शन, तथा अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारी , सेक्टर चिकित्सक आर.एम.ए. आयुष चिकित्सक, ए.एन.एम./एम.पी.डब्ल्यू. सेक्टर पर्यवेक्षक मितानिनों, एन.आर.एच.एम. एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों अथक योगदान को दिया है। उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के लिये चिकित्सक डॉ. एस.एस.भगत डॉ. हेमन्त राठिया, डॉ. खुर्शीद खान, डॉ. शेख नूर, डॉ. चन्द्र शेखर सिदार, डॉ. पी.के.पण्डा, डॉ. सुनील भोई, डॉ. नवीन अग्रवाल डॉ. उमा अग्रवाल, डॉ. पी.के.शर्मा डॉ. रविशंकर पटेल, डॉ. रामानंद चौधरी डॉ. श्रीराम राठिया डॉ. आर.सी.पाठक, ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.भगत को बधाई दी ।
----------
फोटो 30रायगढ़5
अलेख महिमा का महाब्रह्म यज्ञ सम्पन्न
बरमकेला:- महिमामय अलेख परम ब्रम्ह महाप्रभु की अपार करूणा से ग्राम बरमकेला के महिमा आश्रम बरमकेला भजन,कीर्तन,रामायण,भागवत एवं प्रवचनकर्ता की सहयोग से महाब्रम्हा यज्ञ बाल लीला सम्पन्न हुआ। माघ कृष्ण पक्ष 12 , पूर्णाहुति माघ कृष्ण पक्ष में 30 दिन दो दिवसीय इस यज्ञ में बरमकेला सहित ग्रामीण अंचल से भी साधु प्रधार कर बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न किये। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्वशांति व समस्त जीवों को शांत करना, गौ हत्या समाप्त करना, बालक को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति, मनुष्य को सत्य में चलने का मार्ग सिखाते है। -------------
फोटो 30रायगढ़6
नशा मुक्ति के लिये लिया संकल्प
बरमकेला:- जनपद पंचायत बरमकेला के प्रागंण में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित भारत माता वाहिनी योजनांतर्गत शराब व्यसन मुक्ति अभियान नशापान के तहत संकल्प पत्र भारा गया। जिसमें छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये जनपद पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारीगण व सरपंच सचिव एवं महिलाये इस नशामुक्ति कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्र, राज्य, समाज, परिवार एवं स्वयं के हित के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.आर.साहू, पंचायत इंस्पेक्टर रमेश कुमार साहू, तेजराम कुम्हार,गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में संपन्न हुआ।
-----------
फोटो 30रायगढ़8
सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा में वार्षिकोत्सव संपन्न
घरघोड़ा - सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा में वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगा रग प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रदीप सिदार नगर पंचायत घरघोड़ा, विशिष्ट अतिथि अर्चना प्रेम मिश्रा उपाध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा एवं अरूण धर दीवान अध्यक्ष सरस्वती बाल कल्याण समिति घरघोड़ा , सुनील सिंह ठाकुर व्यवस्थापक सरस्वती बाल कल्याण समिति घरघोड़ा, तथा समिति के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश शर्मा , संजय सिन्हा, जैनेश्वर मिश्रा, दौलत पटेल के गरिमा मय उपस्थिति में उद्घाटन हुआ । कार्यक्रम में भस्मासुर नाटक, छोटे बच्चों का हास्य कवि सम्मेलन , बालक, बड़ा कौन, सत्य के जीत नाटक जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुये।
-----------