- Hindi News
- बटमूल कॉलेज में विधायक की उपस्थिति में मतदाता दिवस मना
बटमूल कॉलेज में विधायक की उपस्थिति में मतदाता दिवस मना
महापल्ली। बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली में विगत 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस रायगढ़ विधायक मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई । महाविद्यालय के स्वीप कार्यक्रम के एम्बेसडर त्रिलोचन बरेठ ने जागरूकता रैली का प्रतिनिधित्व किया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र - छात्राओं की भी विशेष भागीदारी रही । इस अवसर पर शिक्षण समिति अध्यक्ष शशिधर पंडा एवं प्राचार्य प्रो. पी. के. कापड़ी ने सभी छात्र - छात्राओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को सं&52द्भ;बोधित करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया
----------
फोटो 30रायगढ़32
बटमूल आश्रम कॉलेज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
महापल्ली। रायगढ़ पूर्वांचल स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली का पंच दश वार्षिकोत्सव बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जी. डी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य, पूर्व संचालक तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन डॉ. डी. एस. बल के विशिष्ट आतिथ्य एवं शिक्षण समिति के चेयरमेन शशिधर पण्डा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । वाद - विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में शास. पी. डी. कॉलेज रायगढ़ के एम. कॉम. पूर्व के छात्र मोहित मिश्रा प्रथम एवं विपक्ष में शास. कन्या महाविद्यालय रायगढ़ के बी. कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा अनुप्रिया शर्मा रहे । महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं ने सभी विधाओं में अपनी शानदार प्रस्तुति दी ।
--------
-------------
फोटो 30रायगढ़33
सारंगढ। स्थानीय झांकी मठ के सभा भवन में पं. विष्णुप्रसाद शास्त्री सह प्रमुख प्रांत विहिप छत्तीसगढ़, जुगल किशोर उपाध्यक्ष विहिप सारंगढ़, समीर सिंह ठाकुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष, जवाहर चन्द्रा प्रखंड अध्यक्ष सारंगढ़ एवं साहेबराम साहू जिला मंत्री के निर्देशन में बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें विहिप के नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, उपाध्यक्ष अजरेश शर्मा, नगर मंत्री सुमंत यादव, नगर संयोजक मनोज आदित्य, सह संयोजक सूरज तिवारी, सत्संग प्रमुख मयंक पाण्डेय, धर्म प्रचार प्रमुख धीरज गोपाल, गौरक्षक प्रमुख कुंवर राम कलो सेवा प्रमुख है। बैठक में दिलीप चौधरी एवं रितेश मरावाही बजरंग दल महाविद्यालय प्रमुख भी उपस्थित थे।
-----------
-----------
---------
-------
फोटो 30रायगढ़37
बिहारीलाल उपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राज्यपाल से सम्मानित
रायगढ़. बैकुण्ठपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहारीलाल उपाध्याय गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में राज्यपाल के हांथो सम्मानित हुए. गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शहर के बिहारीलाल उपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मानित किए गए. इस अवसर पर महादेव प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष छ.ग. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ, पन्नालाल पाण्डेय, केयूर भूषण, श्री तिवारी, श्री गौराहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी सम्मानित हुए. गणतंत्र दिवस समारोह उपरांत संध्या राजभवन में आयोजित मिलन समारोह आयोजित किया गया. जहां सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से राज्यपाल सहित मुख्य मंत्री डॉ रमनसिंह, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डीजीपी रामनिवास, सहित कई आईएएस तथा आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे. ज्ञात हो कि बिहारीलाल उपाध्याय न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं वरन एक प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी भी रहे हैं. उन्होंने आजादी के बाद बिहार में आई भीषण बाढ़ आपदा में बिहार वासियों के सहायतार्थ 24 घंटे तक लगातार दौड़ कर धनराशि एकत्रित करने का भी गौरव हासिल किया है
-----------