- Hindi News
- प्रदेश सरकार के योजनाओं की लगेगी फोटो प्रदर्शनी
प्रदेश सरकार के योजनाओं की लगेगी फोटो प्रदर्शनी
रायगढ - जनहितैषी योजनाओं उपलब्धियों और कार्यक्रमों पर आधारित विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 01 फरवरी को विकास खण्ड खरसिया के ग्राम-मूरा में और 2 फरवरी को विकास खण्ड बरमकेला के ग्राम-बड़े नवापारा में 11 बजे से आयोजित की जाएगी। फोटो प्रदर्शनी में राज्य शासन की उपलब्धियों के साथ-साथ जिले में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों से संबंधित छायाचित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु आम जनता से अपील की गई है कि वे इसका अवलोकन कर राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री खाद्यान्न, सहायता योजना, निर्धन कन्या सामूहिक विवाह, सरस्वती सायकल योजना, महिला श्रमिकों को नि:शुल्क सायकल, सिलाई मशीन, मजदूरों को नि:शुल्क टूल वितरण, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लाभांश राशि का वितरण, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा -2013, निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा रायगढ जिले में गत 10 वर्षों में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।