- Hindi News
- शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं छात्र : देवांगन
शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं छात्र : देवांगन
कटघोरा - संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उन्नत मिडिल स्कूल बांकीमोंगरा में हुआ। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक लखन लाल देवांगन रहे। विशिष्ट अतिथियों में राधेलाल यादव, कृष्णा लाल व लच्छन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, लंबी दौड़, उंची कूद, कुर्सी दौड़, बालक व बालिका दोनों वर्ग के बच्चे शामिल थे। मुख्य अतिथि विधायक देवांगन ने कहा कि खेलकूद में शारिरिक विकास होता है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिक का विकास होता है। उन्होंने शिक्षा विभाग में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की अनेक योजना है जिसमें अल्पसंख्यकों को मदद, नि:शुल्क बालिका शिक्षा, ड्रेस व पुस्तक वितरण की योजना है। इससे हमारे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में जोर शोर से विकास हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश्वर पारदी, एमपी पटेल, जीपी जाटवर, आरके तिवारी, श्रीमती एस दास, मृदुला शर्मा, डीएस कंवर, जेपी साहु व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।