शिक्षकों की समस्या का निराकरण
भास्कर न्यूज - तखतपुर
विकासखंड अंतर्गत मंगलवार को शिक्षक व कर्मचारीयों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर शासकीय बालक स्कूल में सुबह 11 बजे से किया गया।
जिला जिला शिक्षा अधिकारी आर एन हीराधर उस्थित होकर शिक्षकों की समस्या सुनी गयी। शिविर में कुल 54 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें शिक्षको से प्राप्त आवेदन 28, शिक्षक पंचायत से 11 , प्रधान पाठकों से 5, कर्मचारी संघ द्वारा 6, चतुर्थ श्रेणी से 3 समूह द्वारा 1 आवेदन किये गये। सभी आवेदनो पर जिला शिक्षा अधिकारी ने परिक्षण किया एवं 35 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर हि किया गया। शेष आवेदन विखं कार्यालय को निराकरण करने के लिए भेजते हुए 16 दिन के अंदर निराकरण करने का निर्देश विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को दिया गया।्र जिसमें से 8 आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को हि निराकरण के लिए प्रेषित कर दिया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती महालक्ष्मी सिंह, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी हूप सिंह क्षत्री, बी आर कौशिक, पीआर कौशिक जिला अध्यक्ष छग तृवकसं, चन्द्रशेखर पाण्डेय तहसील अध्यक्ष, शिक्षक उपस्थित रहे।
सोढ़ार में भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ शुरू
मुंगेली। ग्राम सोढ़ार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा वाचक के रूप में पं. मणिकांत पाठक है भागवत पुराण कथा में कृष्ण की बासुरी का बखान करते हुए पं. ने कहा कि कृष्ण की बांसुरी के रूप में स्वयं भगवान शंकर थे क्योंकि बासुरी उस बांस से बनती है जिनमें गांठ नही होती और भगवान शंकर सभी प्रकार के गांठ रूपी लोभ, मोह को त्याग कर एक बांस की तरह ही निष्काम पर्वत पर रहते थे। ग्राम में विगत छ: दिनों से श्रीमद् भागवत महापुराण की ज्ञान गंगा बह रही है। कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्राम वासी व आसपास के भक्तजन उपस्थित हो रहे है इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का समापन 24 जनवरी को गीता पाठ, तुलसी विवाह, यज्ञांत, सहस्त्रधारा, पूर्ण आहुति के साथ होगा।
शिक्षाकर्मी संघ की बैठक हुई
मुंगेली। छ.ग. शिक्षा कर्मी संघ की जिला ईकाई की बैठक हुई। इसमें जिले के तीनों ब्लाक अध्यक्ष मुंगेली से बलराज ठाकुर, लोरमी से स्वारथ जायसवाल, पथरिया के अध्यक्ष जहीर कुरैशी, प्रांतीय पदाधिकारी संजय उपाध्याय एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें विभिन्न प्रकार के मुददो पर चर्चा हुई एवं 28 जनवरी को तीनो ब्लाकों में बैठक लेकर सदस्यता शुल्क सहित सीपीएफ कटौती के संबंध में चर्चा हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि जनवरी के वेतन में कटौती के पश्चात ही वेतन लेने का निर्णय लिया गया पथरिया ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि ब्लाक के बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यता अभियान में तेजी लावे इस संबंध में जिला के पदाधिकारी अशोक मिश्रा, उमेश कश्यप, सुनील वाधवानी, जिलाराम यादव, विवेक यादव, महेन्द्र ठाकुर, शिवकुमार चन्द्राकर, लोरमी के रामसिंग ठाकुर, मिल्लु राम, धनंजय सिंह राजपूत, द्वारिका साहू अजय कश्यप, गौकरण डिंडोले उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला सचिव पोषण
साहू ने दी।