पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होना जरूरी

समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होना जरूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लोरमी

समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होना जरूरी है। संगठित समाज ही आगे बढ़ कर विकास कर सकता है।

यह बात सांसद नंदकुमार साय ने रानीगांव में हुए शहीद वीर नारायण सिंह के १५६ वीं स्मृति दिवस व आदिवासी सम्मेलन में बुधवार को मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। उन्होंने कहा समाज में कुरीतियां दूर हों, इसके लिए हर समाज को शराब पीने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इसके लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाना चाहिए। सांसद साय ने प्राइमरी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा प्राथमिक शिक्षा मजबूत कैसे हो, इस पर ध्यान देना चाहिए। विधायक तोखन साहू ने कहा आदिवासी समाज की परंपरा, गौरवशाली इतिहास रहा है। समिति की मांग पर विधायक ने बुढ़ादेव मंदिर के पास सामूहिक भवन के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम को अभा आविप के प्रदेश अध्यक्ष विनोद नागवंशी, अजा अयोग के सचिव हर कुमार उइके, डिप्टी कलेक्टर एसएस पैकरा, बीएस पोर्ते, तहसीलदार सीएम पैकरा, डा.जीएस दाउ, दिलीप कश्यप, जेआर धुर्वे, बीआर धुर्वे, प्राध्यापक एचएस राज ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में कन्या छात्रावास, मोतरी स्कूल, वनग्राम पंजानिया, करंजिया के कर्मा नृत्य पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समाज के प्रतिभावान छात्रों, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मियों को सम्मानित कर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने प्रशस्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में एबीईओ इंद्रजीत सिंह ध्रुव, डा. पवन ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, ज्ञानी ध्रुव, जनपद सदस्य उत्तम धुर्वे, रामस्वरूप श्याम, मिथलेश धुर्वे, रोहित ध्रुव, सुखनंदन ध्रुव, पन्नासर, श्रवण ध्रुव, श्रीराम धुव्र, परसराम ध्रुव, लालसिंह, मरावी, आनंद एक्का, कृष्ण कुमार ध्रुव, केशव ध्रुव, गिरीश, राजकुमार, भागीरथी, बुधेश्वर उपस्थित थे।

मांग पत्र सौंपा गया: परिषद की ओर से अतिथियों को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें लोरमी में पोस्ट मेट्रिक कन्या, बालक छात्रावास ग्राम खुडिय़ा में कन्या बालक छात्रावास, बुढ़ादेव मंदिर का जीर्णांेद्धार, नगर के हाईस्कूल मैदान का जीर्णोद्धार कर उसका नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने, ढोलगी रैतरा में आदिवासी सामुदायिक भवन सरगढ़ी सुरही में हाईस्कूल की स्वीकृति में पूर्व माध्यमिक शाला, रानीगांव स्थित सांस्कृतिक मंच का जीर्णोद्धार व १० दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर अवकाश घोषित करने की मांग परिषद की ओर से देवी सिंह पैकरा ने की। अतिथियों ने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

जनभागीदारी शिक्षकों ने किया स्वागत: पूर्व में संचालित जनभागीदारी स्कूल के तहत पढ़ाने वाले शिक्षकों ने राज्ससभा सांसद नंदकुमार साय एवं विधायक तोखन साहू का स्वागत किया व उन्हें जनभागीदारी शिक्षकों को स्कूलों में पूर्ण नियुक्ति करने संबंधी ज्ञापन सौंपा।



गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव २६ को

लोरमी। विद्या भारती द्वारा संचालित संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उमा विद्यालय में गणतंत्र दिवस २६ जनवरी के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें शारीरिक प्रदर्शन के अंतर्गत विद्यालयीन भाई-बहनों द्वारा लेझिम, उम्बल, पताका, चक्र, आसन, दण्ड, नि:युद्ध, पिरामिक आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम ५ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तोखन साहू होंगे।





रानीगांव में शहीद वीर नारायण सिंह का १५६ वां स्मृति दिवस व आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए सांसद नंदकुमार साय