पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोंगरिया को डिंडौरी ब्लाक से जोडऩे का विरोध शुरू

डोंगरिया को डिंडौरी ब्लाक से जोडऩे का विरोध शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी - ग्राम पंचायत डोंगरिया को प्रस्तावित डिंडौरी ब्लाक में जोड़े जाने का ग्रामीण विरोध करने लगे हैं। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम डोंगरिया को यथावत रखने की मांग किया गया है।
ब्लाक पुनर्गठन आयोग डिंडौरी को नया ब्लाक बना रहा है, इसमें उस क्षेत्र के ग्राम पंचायत को लोरमी ब्लाक से अलग कर डिंडौरी में जोड़ा जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत डोंगरिया को भी डिंडौरी में जोड़ा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डोंगरिया लोरमी से ५ किलोमीटर की दूरी पर है जबकि डिंडौरी २० किलोमीटर है। डोंगरिया से डिंडौरी जाने के लिए सड़क मार्ग नहीं है। बरसात में डिंडौरी जाने के लिए सरईपतेरा खाम्ही होते हुए जाना पड़ेगा, इससे दूरी बढ़ जाएगी। लोरमी जनपद पंचायत में पंचायत विभाग से संबंधित कार्य को कराने के लिए किसी भी वर्ग खासकर वृद्ध जन के लिए दूरी कम होने से सुविधा उपयुक्त है, जबकि डोंगरिया को डिंडौरी में जोड़े जाने पर पंचायत का हर कार्य डिंडौरी में होगा। ऐसे में लोंगो को काम कराने के लिए वहीं जाना पड़ेगा। इन सभी कारणों से ग्रामीण डोंगरिया को लोरमी में यथावत रखने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम राजस्व को ज्ञापन सौंपा है। वहीं डोंगरिया को डिंडौरी ब्लाक में जोड़े जाने पर आंदोलन
की चेतावनी दी है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पंचायत मंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को प्रेषित किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच डा. भागीरथी जायसवाल, अमित खत्री, रमेश पाण्डेय, उपसरपंच बजरंग जायसवाल, संदीप सोनी, लक्ष्मण यादव, राजेन्द्र शर्मा, बंटी जायसवाल, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, नरेश जायसवाल, शत्रुहन, विनोद जायसवाल, बहोरन जायसवाल, रंगा श्रीवास, सोनू श्रीवास, नरेश ध्रुव शामिल हैं।