पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या निवारण शिविर में २२२ प्रकरण निपटे

समस्या निवारण शिविर में २२२ प्रकरण निपटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तखतपुर
ग्राम सिलतरा में गुरुवार को हुए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में 244 मिले। इनमें 240 मांग व 4 शिकायतें रही। इनमें 222 मांग व 3 शिकायतों का निराकरण हुआ।
शिविर में सुबह 11 बजे से सभी विभागों ने स्टाल लगाए थे। जहां आस पास के ग्रामीण अपने आवेदन जमा करते रहे। घंटों बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा राजेंद्र पहुंचे। 3.30 बजे जिपं सीईओ पहुंचे। कलेक्टर की अनुपस्थिति में सभी विभागों के आवेदनों का निराकरण जिपं सीईओ की अध्यक्षता में किया गया। मजदूरों को साइकिल, महिलाओं को मशीन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन योजना के तहत सरस्वती महिला स्व सहायता समूह सिलतरा को 1 लाख रु व जागृति महिला स्व सहायता समूह को 3 लाख रु का चेक दिया गया। 10 अन्य समूहों को 15-15 हजार रु का चेक दिया गया। प्रचार प्रसार के अभाव का असर: शिविर में प्रचार प्रसार की कमी का असर दिखाई दिये। जनपद पंचायत को अखबारों के माध्यम से इस शिविर की दो दिन पहले ही जानकारी मिली थी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसलिए शिविर स्थगित कर 27 जनवरी को रखने जपं से 22 जनवरी को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी। पर बुधवार की शाम 7 बजे परिवर्तन हो गया और शिविर का आयोजन तय हो गया। इसके चलते शिविर का प्रचार प्रसार नहीं हो पाया।


जनप्रतिनिधियों को भी नहीं जानकारी

शिविर की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दी गई थी। जनपद अध्यक्ष किरण ललित कौशिक ने बताया जनपद पंचायत की ओर से मुझे कोई सूचना नहीं मिली है। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कश्यप ने बताया सिलतरा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर है। जनपद सदस्य राकेश तिवारी व सुरेश ठाकुर ने भी बताया हमें लिखित सूचना नहीं मिली। शिविर सिलतरा में अव्यवस्था के बीच निपटा दिया गया। वहां पहुंचने वाले ग्रामीणों व विभागीय अधिकारी-कर्मी पेयजल के लिए तरसते रहे। ग्रामीणों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी।



आयोजन - सिलतरा में गुरुवार को हुए शिविर में नहीं पहुंच सके कलेक्टर