पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून की जानकारी रखने से सभी को होता है फायदा

कानून की जानकारी रखने से सभी को होता है फायदा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लोरमी

प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। हर एक व्यक्ति को कभी न कभी इसकी जरुरत पड़ती ही है। जिस तरह प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराता है उसी तरह लीगल सर्विसेस क्लीनिक लोगों को कानूनी सहायता

उपलब्ध कराता है।

यह बात व्यवहार न्यायाधीश व तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अमित राठौर ने ग्राम झाफल में शुक्रवार को आयोजित लीगल सर्विसेस क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि ग्रामीणों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने सुप्रीम कोर्ट व राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के मार्ग दर्शन में २४ जनवरी की शाम 4.१५ मिनट पर देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में लीगल सर्विसेस क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। क्लीनिक मे बैठने वाले रिटेनर अधिवक्ता व दो प्रशिक्षित पैरा लिगल वालेन्टीयर समय-समय पर विधिक सेवा शिविर अयोजित कर लोगों को कानून की जानकारी देंगे। प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार की सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम प्रमोद शांडिल्य व तहसीलदार सीएस पैकरा ने राजस्व विभाग से संबधित जनकारी दी। कार्यक्रम को अधिवक्ता संध अध्यक्ष लक्ष्मी सेवक पाठक व संजय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन रवि शर्मा व अभार सीएस राजपूत

ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।

होगा समस्याओं का निराकरण

पेण्ड्रा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मरवाही के उषाढ़ गांव में प्रथम श्रेणी के न्यायाधीश जनार्दन खरे के द्वारा शुक्रवार को \\\"लीगल सर्विसेज क्लीनिक\\\" की स्थापना की गई। श्री खरे ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि नियुक्त अधिवक्ताओं व पैरालीगल वालिंटियर्स के द्वारा आप लोगों के कानूनी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। समस्या का निराकरण नहीं होने की स्थिति में इसकी जानकारी संबंधित न्यायाधीश या विभाग तक पहुंचाया जाएगा। पेनल अधिवक्ता के रूप में गेंदलाल कैवर्त व पैरालीगल वालिंटियर्स के रूप में लखनलाल गुप्ता एवं टेकमन राय की नियुक्ति की गई है। वे माह में 10 दिन \\\"लीगल सर्विसेज क्लीनिक\\\" में बैठक कर आप लोगों को कानूनी सलाह देंगे। इस अवसर पर न्यायाधीश जनार्दन खरे, अधिवक्ता संघ मरवाही के अध्यक्ष संतलाल मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर, महेंद्र शुक्ला, सरपंच बहोर सिंह, बरन सिंह, जनपद सदस्य जगदीश खत्री, शिवनाथ कुजूर

उपस्थित थे।

तखतपुर - सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय वर्ग 2 मजिस्ट्रेट के विवके वर्ग के द्वारा शुक्रवार को लीगल क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष रूपेश तिवारी, सदस्य लव कुमार पाण्डेय, अंकेश गुप्ता ने लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने संकल्प लिया। इस अवसर पर बार काउंसिल के अध्यक्ष मनोज बाजपेयी, अधिवक्ता राजेन्द्र जायसवाल, जुगल किशोर पाण्डेय, अनिल तिवारी, रिखीराम बंजारे, अशोक सिंह ठाकुर, विमल यादव, विवके पाण्डेय, चंद्रहास पाण्डेय, इंद्रजीत क्षत्रीय आदि उपस्थित थे।



लीगल सर्विसेस क्लीनिक का शुभारंभ





लीगल सर्विसेस क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने कहा- लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है लीगल क्लीनिक का उद्देश्य