पेज १७ का शेष
जेल से भागे कैदी...
सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम कारीआम के रहने वाले हैं। यहां से भागने के बाद वह सीधे कोनी गए। यहां देवनगर में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरे। सुबह १० बजे यहां से निकल गए। देवनगर सरकंडा के वार्ड क्रमांक ४८ से जुड़ा हुआ है। इसकी दूरी ५ किलोमीटर से अधिक नहीं है। हालाकि यह इलाका कोनी थाना क्षेत्र में आता है पर आश्चर्य की बात यह है कि जेल से भागने के बाद दोनों बंदी यहां आराम से रुके। नाकेबंदी व तलाशी के बावजूद दोनों चकमा देकर निकल गए। गौरेला थानेदार एससी शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की।
जेल मंत्री से कांग्रेसियों ने मांगा इस्तीफा: सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदियों के फरार होने की घटना को प्रदेश की रमन सरकार की विफलता बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने जेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। जिला शहर कांग्रेस ने एक पत्र में कहा कि प्रदेश में पांच सेंट्रल जेल सहित जिला जेल व सब जेलों में हजारों विचाराधीन कैदी और अपराधी कैद है। प्रदेश निर्माण के बाद जेल ब्रेक जैसी घटनाएं आम हो गई है। जिला शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि जगदलपुर की घटना के बाद ट्रेन हाईजेक और जेल ब्रेक कर दो आरोपियों के भागने का मामला राज्य शासन की विफलता को प्रदर्शित करने के लिए काफी है।