एनएसएस ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
दर्री. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमनीपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कुसमुंडा स्कूल के प्राचार्य एपी कुर्रे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती नयनतारा शर्मा ने की।
कार्यक्रम में 12वीं की छात्रा कु. तारा द्विवेदी, कुमारी दिव्या यादव, कु. हिमानी यादव ने तत्कालिक भाषण में भारतीय समाज में कन्याओं की स्थिति व इसमें सुधार के बिंदुओं पर विचार रखे। अमित व सागर सिंह ने कन्या सशक्तिकरण की जरूरत व बालकों के योगदान पर
अपनी बात रखी।
कु. रीना व कु. दीपक भास्कर की कविताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य श्रीमती शर्मा ने बेटियां फूल हैं विषय पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गंभीरता को बढ़ाया। श्रीमती डी कश्यप, केएन अग्रवाल, जेपी साहू, निशांत सलूजा ने भी स्कूली बच्चों को प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अनिल पॉल ने किया। समारोह में स्कूल के छात्र, व्याख्याता श्रीमती एसएस खान, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती गीता सिंह ठाकुर, श्रीमती ए पवार, कु. अनुपमा सिंह, श्रीमती रागिनी चौहान, अशोक कुमार यादव, श्रीमती मनोरमा देवांगन, श्रीमती सविता पाण्डेय, सिया राम धुर्वे, एपी त्रिवेदी कैरियर प्वाइंट के शिक्षक निशांत सलूजा, नरेन्द्र चंद्रा, उग्रसेन मौर्या
उपस्थित थे।
मंचस्थ अतिथि शिक्षक, उपस्थित छात्राएं