महिला मोर्चा ने मनाई मकर संक्रांति
तखतपुर. भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने मकर संक्रांति पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर ‘कमल’ की रंगोली बनाई थी। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मेहंदी से कमल बनाकर भाजपा पार्टी के प्रति अपना लगाव, रूझान प्रकट किया। भारतमाता के तैलचित्र पर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सुनीता राजू सिंह क्षत्री ने पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मंडल महामंत्री प्रदीप कौशिक ने लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं जुटने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सुनीता क्षत्री ने कहा प्रदेश के विकास को गति देने महिला कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदेश शासन की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने में सहयोग दें। संचालन महामंत्री निशा अग्रवाल ने किया। मंडल अध्यक्ष उषा सिंह, जिला मंत्री नूरिता कौशिक, मंजू सिंह उपाध्यक्ष ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर नेहा बैस, सिद्धि क्षत्री, द्रौपती यादव, सरस्वती ध्रुव, मिथला साहू, सुशीला केनार, राधा वैष्णव, पूर्णिमा तारक, सोनकुवर यादव, दुर्गा ठाकुर, सत्यवती ठाकुर, रूक्मिमणी वैष्णव, जहुरा सूर्यवंशी, सेवा क्षत्री, संता रात्रे, रितु सूर्यवंशी, संगीता तिवारी, सुनीता दुबे व अन्य उपस्थित थे।