पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी को मूलभूत सुविधा दिलाने चर्चा की गई

सभी को मूलभूत सुविधा दिलाने चर्चा की गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खडग़वां
शिवपुर में हुई ग्राम पंचायत की सामान्य सभा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन व विकलांग पेंशन योजना के ३० हितग्राहियों को अतिथियों ने कंबल वितरित किए।
सरपंच व उपसरपंच की उपस्थिति में हुई सामान्य सभा में ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार दुरुस्त करने व शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक कैसे पहुंचे, इस पर चर्चा की गई। सरपंच विजय सिंह ने उपस्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि ग्रामसभा का आयोजन ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण व पंचायत के विकास के विषय में चर्चा करने के लिए किया जाता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होनी चाहिए। पंचायतों में ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते हुए शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। ग्रामसभा के लिए लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गांव में घूम-घूमकर लोगों को जानकारी दी थी। इस अवसर पर ग्राम सभा प्रभारी शिवमंगल सिंह, बलभद्र सिंह, मैनप्रसाद, ठाकुर राम, शंकर सिंह,लालमन, संतोष, राजू सहित अन्य उपस्थित थे।
*सूरजपुर - ग्राम गोंदा में ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। ग्राम गोंदा निवासी अकवाल अगरिया गांव में ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।