अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग, ज्ञापन
भास्कर न्यूज - मुंगेली
बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष जिला मुख्यालय पहुचकर अवैध शराब बिक्री बंद कराने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए मांग किया गया कि अवैध शराब बिक्री बंद की जाये, साथ ही अवैध बिक्री करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए। जिले के पथरिया विकास खण्ड ठेलकी बासिन गांव बलौदा बाजार, एवं बेमेतरा जिला के सीमा से लगे होने के कारण तथा पास में कोई शराब दुकान नही होने के चलते इस गांव में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री व शराब की भारी मात्रा में अफरा तफरी की जाती है। खुलेआम शराब बिक्री व दिन भर शराबियों के जमावड़े के कारण गांव की महिला का उक्त रास्ते से गुजरना दुभर हो गया है।
शराबियों के द्वारा दिन भर गंदी गालिया एवं मारपीट आये दिन उक्त स्थानों पर होते रहती है। जिसके चलते परेशान ग्राम वासियों ने कलेक्टेऊेट पहुचकर कर कलेक्टर टी सी महावर को ज्ञापन सौपा गया। उक्त ज्ञापन सौपने वालों में पुन्नीबाई, शीलाबाई, जानकी, पुनिया, अमृत, चन्द्रमनि, डोमिन बाई, मुन्नीबाई, सुनीता, रेगा, दुरपती, अमरीका, ललिता बाई, सहित सैकडो गांव के महिला, पुरूष व बुजुर्ग उपस्थित रहे।