पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारभाठा में रासेयो के शिविर का समापन

चारभाठा में रासेयो के शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मुंगेली
नगर पालिका उ.मा शाला मुंगेली का ग्राम चारभाठा में विशेष शिविर 151ण्14 से 21.1.14 तक लगाया गया। जिसके मुख्य अतिथि सरपंच भानू साहू, पंच सज्जन सिंह धर्मेन्द्र साहू रोजगार सहायक भूवन साहू आदि थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मॉ सरस्वती एवं विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माला पहनाकर द्वीप प्रज्वलीत किया गया एवं छात्रों द्वारा सद्भावना गीत भावानी सिंह ने प्रस्तुत किया तथा छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।सहयोगी के रूप में सुर्या साहू , देवचरण थे। शाला के प्रचार्य श्री आर एस दुबे ने एन एस एस के छात्र गांवो में अनेक कार्य किए जैसे तालाब की सफाई एव नल कुप तथा सड़क की सफाई की जिससे छात्रों कार्य के प्रति लगन पैदा होती है तथा राष्ट के अचछे नागरिक बनते है तथा छात्रों को शुभकामनाएं दिये। कार्यक्रम अधिकारी विजय सोनी तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी विकास तम्बोली ने बताया एनएसएस से छात्रों में अच्छे विचार उत्पन्न होते र्है और हर कार्य को करने में तत्पर रहते है गांव में लोगो में जागरूकता लाई, मध पान से दुर रहना तथा साफसफाई से रहना। छात्रों ने पल्स पोलियो में भी भाग लिया तथा प्रतिदिन गांव के नवधा सिल में साफसफाई का कार्य किया। कार्यक्रम में शाला के शिक्षक अजुर्न देवांगन, खुब चंद, हरेन्द , चन्द्र शेखर शर्मा आलम आरा, अनामिका पाठक, राजकुमारी देवांगन, कु. राखी ठाकुर आदि उपस्थित थे शिविर नायक कुलदिप सिंह एवं उप शिविर नायक बसंत देवांगन कोशिक कुमार संजु प्ररेश, आशिश, भरत,संदिप अमित विकास आदि थे। शिविर में 50 छात्रों ने भाग लिया। हरिद्वार शांतिकुज से आए योग शिक्षिका द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उ.मा.शाला के भूतपूर्व प्रचार्य पी सी ठाकुर उपस्थित रहें।