- Hindi News
- तखतपुर में निकली प्रभातफेरी, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
तखतपुर में निकली प्रभातफेरी, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
तखतपुर। गणतंत्र दिवस अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया। शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय नगर पंचायत, तहसील कार्यालय, मंडी प्रंगाण, व्यवहार न्यायालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, पीएचई आफिस, बी.आर.सी. आफिस, थाना सहित सभी स्कूल बालक हाई स्कूल, कन्याशाला, नव जागृतिशाला, कुंवर हर्ष पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, सेवंटी प्लस, जनपद स्कूल, टिकरीपारा मिडिल व प्राथमिक स्कूल सहित सभी स्कूलों में झंडा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। नगर पंचायत में विधायक राजू सिंह क्षत्री के मुख्य आतिथ्य में नपं अध्यक्ष अजय देवांगन व उपाध्यक्ष बंशी पांडे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य नपा अधिकारी उमेश शुक्ला, फरीद कुरैशी उपअभियंता, घनश्याम शिवहरे, नैनलाल साहू, मुकिम अंसारी, दिलीप तोलानी, गुलजीत खुराना, सुरेन्द्र कोशले, मुन्ना श्रीवास, हनी पाण्डेय, सनत मसीह, दाउराम, रितेश करिहार, मोहम्मद आसिफ, चेतन पाठक, मुकेश तिवारी उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालक हाई स्कूल प्रांगण में नगर के सभी स्कूलों का एक साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समीपी ग्राम निगारबंद, बेलपान, नगोई, जरौंधा, केकती राजपूर, हरदी, बिरगांव, जरहागांव, कोना, बरेला, भथरी, अमोरा के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत, लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित पंच, सरपंच ने सहयोग दिया।