इन केंद्रों में फर्जीवाड़े की आशंका
खम्हरिया, रतनपुर, तखतपुर, ढनढन, नगोई, सेंदरी, पुरैना, जरौंधा सहित डेढ़ दर्जन केंद्रों में धान खरीदी में फर्जीवाड़े की आशंका है। 15 फरवरी 2013 तक इन केंद्रों में जितनी धान खरीदी हुई थी, उतनी इस बार अभी से ही हो गई है। मसलन पिछले सीजन में पोड़ी में 25026.60 क्विंटल धान खरीदी हुई थी वहां अब तक 27948.40 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। इसी तरह पेंड्रा इलाके के लालपुर में 50785.20 क्विंटल खरीदी हुई थी और अभी 54033.40क्विंटल की खरीदी पूरी हो चुकी है। इसी तरह देवरी, कुआं, भर्कुरा नवागांव, गिरधौना-पंचबहरा में भी खरीदी को लेकर आशंका जताई गई है।