पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरेला। अधिवक्ता संघ का निर्वाचन 16 जनवरी को हुआ। पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण, वरिष्ठ अधिवक्ताओं व मुख्य अतिथि का सम्मान समारोह 25 जनवरी को नवीन अधिवक्ता कक्ष तहसील पेण्ड्रारोड में हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक डा. रेणु जोगी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 एन एल चौहान, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 धीरेंद्र दांगी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डा. रेणु को श्रीफल व शाल व स्मृति चिन्ह अतुल तिवारी ने प्रदान कर सम्मानित किया। डा. रेणु जोगी ने अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव कैलाश राठौर, सहसचिव प्रेमनारायण दुबे व कार्यकारिणी के सदस्यों विनय जैन, सुधीर श्रीवास, महेश कुमार तिवारी, मनीष केशरी, भागवत प्रसाद तिवारी, श्रीमती मयूरा राठौर अधिवक्ताओं को शपथ ग्रहण कराया। फिर उनका सम्मान श्रीफल व माल्यार्पण कर किया गया। संघ के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं की ओर विधायक डा. रेणु जोगी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही अधिवक्ता कक्ष के सामने शेड, फर्शीकरण, फर्नीचर, लाइब्रेरी के लिए राशि की मांग की। साथ ही तथा विधानसभा के निर्वाचन के बाद से तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड तहसीलदार विहीन होने की समस्या से अवगत कराया। श्रीमती रेणु जोगी ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं व न्यायाधीश को सुलभ न्याय प्रदान करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहने की प्रेरणा दी।

साथ ही अधिवक्ताओं की मांग पर 3 लाख रुपए अपने विधायक मद से देने की घोषणा कर नियमित तहसीलदार की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता गुलाब अग्रवाल व अपर सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने भी अपने विचार रखे। संचालन निसार अहमद ईराकी ने व आभार प्रदर्शन अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता उदय सिंह राठौर, एचएस कुकरेजा, के एस अंसारी, बीएल यादव, अरुण गुप्ता, पवन त्रिपाठी, अशोक सोनी, कौशल सिंह, दिलीप साहू, आर आर सिंह, रमेश विश्वकर्मा, सुरेश नामदेव, विजय श्रीवास्तव, मोबिन खान, पकंज नगाइच, कुलदीप वर्मा, आरएल मल्लाह, उत्तम सिंह, विनय तिवारी, अब्दुल खुर्शीद, श्रीमती शैल नामदेव, शिरीष दुबे, महेश राठौर, प्रशांत गुप्ता, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

गौरेला. अधिवक्ताओं के शपथग्रहण समारोह में मंचस्थ अतिथि।



अतिथियों को श्रीफल, शाल व स्मृति चिह्न दिया गया, अतुल तिवारी अध्यक्ष व कैलाश राठौर सचिव, अजय गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए