- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
भास्कर न्यूज - गौरेला
नगर पंचायत द्वारा रेलवे ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नगरीय क्षेत्र के 25 स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक डा. रेणु जोगी के मुख्य आतिथ्य व भाजपा नेता कल्लू राजपूत, महेंद्र सोनी, विष्णु अग्रवाल, बृजलाल राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कंवर, द्वारिका सोनी व सत्यनारायण तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। अतिथियों व अतिरिक्त कलेक्टर शौरी, एसडीएम भूरे सहित सेवानिवृत्त प्राचार्य मो. हसन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी जगरानी देवी केशरी व 30 साल से जड़ी बूटी तैयार कर आयुर्वेदिक पद्धति से सस्ता इलाज करने वाले सतीश बैद्य का शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया। ग्रीन वैली मिशन उच्च.मा.स्कूल, अग्रसेन स्कूल, ज्ञान स्कूल, तेजस्विनी शासउमा स्कूल, माडर्न पब्लिक स्कूल, सशिमं, शापूमा, बाल श्रमिक स्कूल, अमिता शिक्षा शास. गुरुकुल, मिश्री देवी शा.क. स्कूल, शा. बालक हाईस्कूल मंगली बाजार, किंडर गार्डन, आक्सफोर्ड पब्लिक, विज्डम-वे स्कूल, अंत्यावसायी प्रशिक्षण, इलिजाबेथ हा.से. व दयाशंकर उमाशा ने प्रशंसनीय प्रस्तुतिकरण दिया। अंत में डा. पैकरा व अजय केशरी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन बीमा अधिकारी मथुरा सोनी ने किया। पांच स्कूलों को नगर पंचायत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर शील्ड प्रदान की।
प्राथमिक स्कूल सतोकपुर में शंकरलाल राठौर पूर्व सरपंच ने ध्वजारोहण किया। प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य अतिथि गुलाब सिंह राज सहकारी समिति लालपुर के अध्यक्ष, अध्यक्ष शंकरलाल राठौर व विशिष्ट अतिथि नेमसिंह पेन्द्रो, कुंवर सिंह गोड़, राजाराम गोड़ थे। सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानपाठक भारत सिंह राजपूत ने स्कूल डाटा बेस का वाचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्यामवती रावर्सी, अनुपमा काछी, मालती ने करमा गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत हर्राटोला ने सराहनीय कार्य के लिए अनुराम रोहणी को श्रीफल, शाल व हजार रुपए से सम्मानित किया। भारत सिंह राजपूत को भी श्रीफल व शाल से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा शिक्षा के बिना मनुष्य का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। अध्यक्ष ने कहा देश की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए हमें अपने अधिकार के साथ कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नेमसिंह पेन्द्रो ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महेश राठौर, पंचराम मार्को, माखन साहू, मुकेश प्रसाद, हेमंत राठौर, गुलाब साहू, राजेश राठौर, रामखिलावन साहू, वेदराम राठौर, जानमती मार्को, हेमकुंवर, मंगलीबाई का सहयोग रहा। संचालन अनुराम रोहणी ने व आभार प्रदर्शन अनुपमा काछी ने किया।