पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने दिया एक दिनी धरना

किसानों ने दिया एक दिनी धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने मुंगेली चौक में एक दिवसीय धरना दिया। धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपए करने सहित अन्य मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा गया।
सरकार के संकल्प पत्र को याद दिलाते हुए उसके क्रियान्वयन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा, प्रगतिशील किसान एवं महासंघ, नागरिक विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मुंगेली चौक में सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बोले। उनके संकल्प को याद दिलाते हुए धान का समर्थन मू्ल्य 21 सौ , 300 सौ रुपए बोनस प्रतिवर्ष देने, किसानों को 5 हार्स पावर तक निशुल्क बिजली देने, शून्य प्रति. ब्याज पर खेती के लिए ऋण देने, किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने आदि की मांग की गई।
जिला पंचायत सदस्य मायारानी सिंह ने कहा कि प्रारंभ से लेकर अब तक चुनाव में किसानों के साथ अनेक वायदे किए गए किंतु चुनाव समाप्त होते ही उन वादों को भूला दिया जाता रहा है। यही स्थिति हाल ही में विधानसभा चुनाव के बाद भी देखी जा रही है। संकल्प पत्र पर अमल नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। धरना को विष्णु सेवक पाठक, नप. अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, संयोजक राकेश तिवारी, महंत सेना प्रमुख साजिद खान, जयकिशन राजपूत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, आरंग, तिल्दा, कोरबा, के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित किया।
इस अवसर पर जितेंद्र पाठक, गोल्डी यादव, पिंटू कश्यप, बलभद्र कश्यप, उदय वेल्डिंग, विरेंद्र कश्यप उपस्थित थे।
*जोंधरा. खनिज विभाग के अधिकारियों ने गोपालपुर के शिवनाथ घाट में अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। इस घाट में 2 माह से भी अधिक समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। विभाग विभागीय अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त की।