पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए आपका सहयोग जरूरी

विकास के लिए आपका सहयोग जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तखतपुर. विधानसभा क्षेत्र को विकसित व आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने आप लोगों का सहयोग आवश्यक है। यह काम में आप लोगों के सहयोग के बिना नहीं कर सकता। आप लोगों ने मुझ पर जो भरोसा किया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

यह बात विधायक राजू सिंह क्षत्री ने राइस मिल एसोसिएशन के सम्मान समारोह में कही। ज्ञात हो कि अग्रसेन भवन में राइस मिल एसोसिएशन के द्वारा दूसरी बार विधायक बनने पर विधायक राजूसिंह क्षत्री को सम्मानित करने समारोह का आयोजन किया गया था।

विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने विधायक क्षत्री को शाल, श्रीफल भेंट कर व रामविलास अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक सहित मंच पर बैठे नयन सिंह ठाकुर, राम बिलास अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रदीप कौशिक, विकास पाण्डेय, विश्वनाथ का स्वागत किया। इस अवसर पर किशोरी अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, शाहिद एबानी, अजीत संतानी, रामअवतार अग्रवाल, सुरेश मंदानी, टंकेश्वर जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, चंद्र किशन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कृष्ण कुमार साहू, टीआर तारक उपस्थित थे।