पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने मां महामाया भागवत मंच में नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं की हथेलियों पर मेंहदी से कमल बनाकर व माथे में हल्दी-कुमकुम लगा कर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए इस दिशा में काम करने शपथ ली।
जिला उपाध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने कहा इसके माध्यम से इन महिलाओं का योगदान समाज के बीच लाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा हमेशा नारी शक्ति का सम्मान करती रही है। पार्टी का उद्देश्य केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इससे देश का सर्वांगीण विकास होगा। महिलाओं को भी अधिकार मिलेगा। नगर अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे ने कहा महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस मौके पर महामंत्री उषा चौहान, उपाध्यक्ष शकुंतला कहरा, शीला गुप्ता, नीलू पांडेय, कोषाध्यक्ष राजकुमारी बिसेन, सविता धीवर, अहिल्या गुप्ता, नर्गिश गुप्ता, उषा गुप्ता, कविता धीवर, रचना ताम्रकार, अर्चना ताम्रकार, बुधवारा कौशिक, रानी पांडेय, जानकी बाई, सीता पांडेय, सरस्वती कश्यप, शारदा मरकाम, सुनीता यादव, सतरुपा प्रजापति, लीना दुबे, अनिता पाण्डेय, मधु शर्मा, सविता पाण्डेय, मीनाक्षी कश्यप, केशर यादव उपस्थित थीं।