पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्यान्न नहीं बंटा तो होगी कार्रवाई

खाद्यान्न नहीं बंटा तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तखतपुर

जपं सभाकक्ष सामान्य सभा की बैठक में खाद्य सहायक अधिकारी ने समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किए जाने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बैठक में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर आगामी बैठक में उन्हें उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

ग्राम कठमुड़ा मार्ग के एल.0 78 में मिट्टी कार्य का भुगतान न होने की शिकायत पर आगामी बैठक में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2014-15 का कार्य योजना आगामी बैठक में प्रस्तुत करने खंड समन्वयक सीमा त्रिपाठी को निर्देश दिया व बीआरजीएफ का कार्य का अनुमोदन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्राम बेलपान, गोकुलपुर, पाली, गिरधौना में हैंडपंप लगाने का निर्देश दिया। स्थायी समिति में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पंचायत निरीक्षक को अधिकृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष किरण कौशिक, उपाध्यक्ष ललीता कश्यप, श्याम सिंह ध्रुव, देवकुंवर ध्रुव, पुष्पालता साहू, ठाकुर सुरेश सिंह, प्रहलाद सूर्यवंशी, संतोषी कौशिक, श्रुतिदेव गावस्कर, मालती यादव, दीपमा हेमचंद मिरी, सूरज सोंचे, त्रिवेणी बाई, राकेश तिवारी व अंजना बाई पटेल, विभागीय अधिकारियों में जीएस खान खाद्य निरीक्षक, पीके पाठक पीएचई, एनके ठाकुर, पीएचई, एके राठौर, महालक्ष्मी सिंह बीईओ, सीमा त्रिपाठीउपस्थित थे।



अघोषित बिजली कटौती, परेशानी

तखतपुर। नगर सहित क्षेत्र के लोग इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। इससे उनके आवश्यक कार्य भी रुक जाते हैं। वहीं छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने से वे भी परेशान हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों ने अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की है। १५ दिनों से प्रतिदन शाम को सात बजे बिजली गुल हो जाती है। अधिकारियों से पूछने पर वे कारण लोड शेडिंग बताते हुए कटौती ऊपर से होने की बात कहते हैं। इस से परेशान लोग अब बिजली कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में हैं। शाम को प्रतिदिन बिजली कटौती तो जारी है ही दिन में भी लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। इसके कारण इलेक्ट्रिानिक सामान खराब होने लगा है।







जनपद पंचायत सामान्य सभा की बैठक में दिए निर्देश