- Hindi News
- दो माह से पेंशन नहीं मिली, सीईओ से ग्रामीणों ने की शिकायत
दो माह से पेंशन नहीं मिली, सीईओ से ग्रामीणों ने की शिकायत
तखतपुर। दो माह से पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान ग्राम ढनढन के पेंशनरों ने मंगलवार को सीईओ से मिलकर सरपंच की शिकायत करते हुए पेंशन राशि दिलाए जाने की मांग की है। पेंशनरों ने अपने लिखित शिकायत में बताया है कि जब वे पेंशन की राशि के लिए सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बंजारे के पास गए तो उसने पेंशन नहीं देने की बात कहते हुए हमें भगा दिया। बुजुर्गों ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि दरअसल सरपंच पुत्र भी है। सरपंच के सारे काम वही करता है। हम उससे परेशान हैं।
पेंशनधारियों की शिकायत पर सीईओ ने उन्हें दो दिनों में पेंशन राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिकृष्ण जोशी ने बताया कि विगत दो माह से वहां का सचिव अनुपस्थित है।
दुसरे सचिव को वहां पदस्थ किया गया है। पर उसने अभी तक पद भार ग्रहण नहीं किया है। इसी कारण समय पर पेंशन राशि नहीं दी जा सकी है।
तखतपुर. ढनढन के पेंशनरों ने गुरुवार को सीईओ से मिलकर अपनी परेशानी बताई।