- Hindi News
- खिलाडिय़ों को संघर्ष की भावना सिखाता है खेल मैदान
खिलाडिय़ों को संघर्ष की भावना सिखाता है खेल मैदान
जांजगीर। नैला के समीपस्थ ग्राम पाली में यंग क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रामीण क्रिकेट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह पूर्व बसपा प्रत्याशी अमर सिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर श्री राठौर ने उपस्थित खिलाडिय़ों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में अनुशासन होना जरूरी है, अनुशासन में रहने की शिक्षा माता-पिता एवं गुरू देते हैं। जब हम पाठशाला पढऩे के लिए जाते हैं तब गुरू हमें अनुशासन में रहने की प्रेरणा देते हैं। जिसके पास बड़ी सोच है वह बड़ा आदमी बनकर देश में अपना नाम कमा सकता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को कहा कि मैदान में खिलाड़ी संघर्ष की भावना सीखता है जो जीवन भर काम आती है। विशिष्ट अतिथि वरूण पाण्डेय ने खेल को तन और मन के लिए लाभदायक बताते हुए युवाओं को नशे से बचने की सलाह दी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री राठौर ने ट्रायल मैच खेलकर वहां उपस्थित खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर आसपास गांव के खिलाड़ी और पाली के ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो 22 जेएएन 4