पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरकार आईटीआई के लिए मिली जमीन

आखिरकार आईटीआई के लिए मिली जमीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर इंपेक्ट



भास्कर न्यूज जांजगीर।



पामगढ़ के लिए स्वीकृत आईटीआई भवन के लिए राजस्व विभाग ने जमीन का चयन कर लिया है। ग्राम पंचायत ने भी चार एकड़ जमीन को भवन बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है।

राज्य सरकार द्वारा पामगढ़ में वर्तमान सत्र से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। भवन के अभाव में आईटीआई अभी खरौद में संचालित हो रही है। पामगढ़ में नया भवन भी बनाया जाना है। इसके लिए आईटीआई के प्राचार्य ने एसडीएम व तहसीलदार को पत्र लिखकर जमीन आवंटित करने की मांग की थी। पामगढ़ के पटवारी ने राजस्व विभाग व कॉलेज प्रबंधन को लिख कर दे दिया था कि पामगढ़ में शासकीय जमीन नहीं है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा अन्य गांवों में जमीन की तलाश की जा रही थी। इस खबर को दैनिक भास्कर ने 27 दिसंबर को आईटीआई मंजूर पर जमीन नहीं शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। विधायक अंबेश जांगड़े ने स्वयं जमीन दिलाने के लिए रुचि लेने की बात कही थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी हरकत में आए और पामगढ़ में ही जमीन की तलाश की गई। आखिरकार ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर राजस्व विभाग ने खसरा नंबर 342/ 1 में से 4 एकड़ जमीन को आईटीआई भवन के लिए सुरक्षित कर लिया है।





फोटो- 27 दिसंबर को प्रकाशित लीड खबर की स्कैन लगाएं।





जांजगीर - पामगढ़ के लिए स्वीकृत आईटीआई भवन के लिए राजस्व विभाग ने जमीन का चयन कर लिया है। ग्राम पंचायत ने भी चार एकड़ जमीन को भवन बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा पामगढ़ में वर्तमान सत्र से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। भवन के अभाव में आईटीआई अभी खरौद में संचालित हो रही है। पामगढ़ में नया भवन भी बनाया जाना है। इसके लिए आईटीआई के प्राचार्य ने एसडीएम व तहसीलदार को पत्र लिखकर जमीन आवंटित करने की मांग की थी। पामगढ़ के पटवारी ने राजस्व विभाग व कॉलेज प्रबंधन को लिख कर दे दिया था कि पामगढ़ में शासकीय जमीन नहीं है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा अन्य गांवों में जमीन की तलाश की जा रही थी। इस खबर को दैनिक भास्कर ने 27 दिसंबर को आईटीआई मंजूर पर जमीन नहीं शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। विधायक अंबेश जांगड़े ने स्वयं जमीन दिलाने के लिए रुचि लेने की बात कही थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी हरकत में आए और पामगढ़ में ही जमीन की तलाश की गई।