पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात सुधारने लिंक रोड से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

यातायात सुधारने लिंक रोड से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जांजगीर
नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अब प्रशासनिक पहल प्रारंभ हो गई है। लिंक रोड से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। नेताजी चौक से बीटीआई चौक तक जाने वाली सड़क मुख्यालय की सबसे व्यस्ततम सड़कों में एक है।
इस रोड में आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थान, बच्चों के स्कूल, सहित बीमा कार्यालय, कई प्रकार के बैंक, निजी अस्पताल आदि संचालित हो रहे हैं। सुबह से शाम तक इस रोड में वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। हालांकि इस रोड को वन वे किया गया है। फिर भी इस रोड में रश अधिक होने, दुकानों के सामने मालवाहक भारी वाहनों के खड़े होने के कारण बाइक व अन्य छोटे वाहनों के चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नेताजी चौक में आरा मिल के साथ ही बैंक भी है। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण दर्जनों वाहन रोड में ही पड़े रहते हैं। ट्रैफिक सिग्नल लग जाने के कारण लाल बत्ती जलते ही वाहनों की भीड़ लग जाती है। इसलिए यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए इस रोड से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया जाएगा। चांपा की ओर से आने वाले हैवी गाडिय़ां बीटीआई चौक से कचहरी चौक होते हुए अकलतरा की ओर जाएंगी।

इसी प्रकार उस दिशा से आने वाले भारी वाहन नेताजी चौक से कचहरी चौक होते हुए निकलेंगे।