पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 से 25 तक होगी मंडल स्तरीय बैठक

22 से 25 तक होगी मंडल स्तरीय बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
जिला भाजपा कार्यालय में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन 22 से 25 जनवरी को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति से मिली निर्देशानुसार आगामी दिनों में होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर क्रियान्वयन करने पर विशेष चर्चा होगी। जशपुर शहर एवं ग्रामीण की बैठक 22 जनवरी जिलाध्यक्ष सुरेश राम के प्रभार में आयोजित किया जाना है. सन्ना मंडल में 23 जनवरी को पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत, गोपाल राय व रायमुनी भगत के प्रभार में संपन्न कराया जाएगा।
बगीचा मंडल में 23 जनवरी को वर्तमान विधायक राजशरण भगत के प्रभार में बैठक आयोजित की गई है। मनोरा मंडल में 24 जनवरी को भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा के प्रभार में बैठक आयोजित की गई है. कुनकुरी मंडल में 24 जनवरी को तुलसी कौशिक व श्रीराम गर्ग के प्रभार में,तपकरा मंडल में 24 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश राम,कोतबा मंडल में 24 जनवरी को सुनिल अग्रवाल,दुलदुला मंडल में 25 जनवरी की बैठक जिलामहामंत्री नरेश नन्दे, पत्थलगांव मंडल की बैठक जिला महामंत्री रवि परहा तथा कांसाबेल में 25 जनवरी को जिलाध्यक्ष शंकर गुप्ता के प्रभार में रखी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए जिला संवाद प्रमुख राजेश महापात्रे ने बताया कि 22 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय बैठक में प्रदेश से मिली निर्देश के अनुसार मुख्य रूप से रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम केन्द्र बूथ केन्द्र की समीक्षा कर बूथ समिति पालक बीएलए और बीएलओ बनाए जाने वर चर्चा होगा. बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा होगी कि सभी मंडल स्तर पे नुक्कड सभा लेने हेतु 10-10 नाम तैयार कर लें जिनका नाम पार्टी के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति को भेजा जाना है ताकि उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सकेगा. विदित हो कि पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में 20 फरवरी से 20 मार्च तक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है.जिस दौरान दिन में कम से कम 10 नुक्कड़ सभा का आयोजन करना अनिवार्य है.बैठक के दौरान निधी संग्रह पीएम फार नरेन्द्र मोदी के लिए 11 से 18 फरवरी वन वोट वन नोट अभियान चलाए जाने पर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा स्टेचू आफ यूनिटी के कार्य को अविलंब पूर्ण करने के लिए पवित्र मिट्टी और लोहे इकट्ठे करने की योजना भी है।