पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषणबनाया एमएमएस मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषणबनाया एमएमएस मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुनकुरी - थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम नवाटोली निवासी 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर ग्राम बासंताला निवासी राहुल अतुल कुमार गुप्ता ((22)) के विरूद्व भादवि की धारा 376, 292, एसटी एससी एक्ट की धारा 3((2-5)), आई टी एक्ट मामला दर्ज कर विवेचना एवं आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी एमजे फिरदौसी ने बताया कि पीडि़ता के द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई है की नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बासंताला निवासी राहुल अतुल कुमार गुप्ता द्वारा विगत तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर रहा था।

इसी दौरान उसने युवती का अश्लील एमएमएस भी बना लिया था। पीडि़ता के द्वारा कुनकुरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर डीएसपी आजाक लरंग राम द्वारा प्रकरण में विवेचना एवं कार्रवाई की जा रही है।