पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासन को अपने जीवन में उतारें विद्यार्थी : पाण्डेय

अनुशासन को अपने जीवन में उतारें विद्यार्थी : पाण्डेय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंड्री में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन, विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक परिचर्चा व अन्य कार्यक्रम हुए।
जांजगीर। पेण्ड्री के प्राथमिक शाला में डीपी केशरवानी हायर सेकंडरी स्कूल जांजगीर के रासेयो इकाई का सात दिवसीय कैंप लगाया गया। शिविर का समापन डीईओ सतीष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नीता थवाईत ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिवरार्थियों को शिविर की गरिमा व अनुशासन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में विद्यार्थियों को अनुशासन की सिख मिलती है जो जीवनभर काम आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती थवाईत ने अपने उद्बोधन ने सभी शिविरार्थियों को कहा कि शिक्षक हमेशा अपने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। कार्यक्रम के अंत में सबसे अच्छे स्वयं सेवक का पुरस्कार उत्तम सिंह को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डीपी केशरवानी स्कूल के प्राचार्य रोशन केशरवानी व आभार प्रदर्शन शिविर प्रभारी राकेश गढ़ेवाल ने किया। इस अवसर पर शिक्षक शरद राठौर, प्रीतम यादव, श्रीमती स्नेहलता राठौर, रामबाबू लहरे, चुन्नू थवाईत, कलेश्वर निर्मलकर, रामखिलावन बरेठ , इम्तियाज अहमद सहित ग्रामीण व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
रक्त परीक्षण किया गया

शिविर के दौरान गांव में कई काम किए गए। रक्त परीक्षण के लिए भी कैंप लगाया गया। ग्रामीणों का रक्त परीक्षण किया गया। ग्रामीणों के साथ ही विद्यार्थियों का ब्लड टेस्ट कर रिपोर्ट दी गई। सभी को रक्तदान के संबंध में जागरूक भी किया गया।
फोटो 22 जेएएन 6: शिविर के दौरान किया गया रक्त परीक्षण