- Hindi News
- दो राइस मिलों में मिले स्टाक से अधिक सामान
दो राइस मिलों में मिले स्टाक से अधिक सामान
जांजगीर - बनारी के मां मनका राइस मिल और महामाया राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की।
आकस्मिक जांच में पहुंची टीम को मां मनका राइस मिल में जांच के समय फर्म के प्रो. विक्रांत अग्रवाल उपस्थित मिले। उनके समक्ष गवाहों के उपस्थिति में राइस मिल में उपलब्ध स्कंध पंजी के आधार पर जांच किए जाने पर 320 क्विंटल धान और 642 क्विंटल चांवल का स्टॉक अधिक पाया गया। मिल के प्रोपराइटर द्वारा अधिक पाए गए स्टॉक के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और स्टॉक अभिलेख का संधारण नहीं करने के कारण धान और चांवल को जप्त कर सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसी प्रकार फर्म महामाया राइस मिल बनारी का भी आकस्मिक जांच दल द्वारा किया गया। जांच के दौरान फर्म का संचालक नंद किशोर अग्रवाल उपस्थित मिला। उसके समक्ष जांच किए जाने पर 685 क्विंटल धान और 788 क्विंटल चावल का घोषित स्टॉक से अधिक पाया गया। इस संबंध में दस्तावेज, बिल-बीजक एवं मण्डी अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण धान व चांवल को जप्त कर उसे ही सुपुर्दनामा में दे दिया गया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ चावल उपाप्ति ((उदग्रहण)) आदेश 2007 के प्रावधानों के तहत अधिक पाए गए फर्म महामाया राइस मिल द्वारा छत्तीसगढ़ चावल उपाप्ति ((उदग्रहण)) आदेश 2007 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण कार्रवाई की गई है।
टीम में सहायक खाद्य अधिकारी राजेश शर्मा, विमल दुबे, खाद्य निरीक्षक विजय शंकर टेमरे और वशिष्ठ प्रताप सिंह शामिल थे।