पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1050 बच्चे करेंगे सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शनगणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, आज अंतिम रिहर्सल

1050 बच्चे करेंगे सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शनगणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, आज अंतिम रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
गणतंत्र दिवस की तैयारियां इन दिनों जोरों से चल रहीं हैं। रणजीता स्टेडियम में मार्च पास्ट, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल चल रहा है। मुख्य समारोह में 1050 बच्चे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन करेंगे और करीब 250 मार्चपास्ट में शामिल होंगे।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए इन दिनों रणजीता स्टेडियम में तैयारी जोरों से चल रही है। सबेरे और शाम लगातार मार्चपास्ट, पीटी की तैयारी करने में विभिन्न स्कूल के बच्चे लगे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व के समारोह में पीटी प्रदर्शन में शहर के स्कूलों के लगभग 1050 बच्चे भाग ले रहे हैं। वहीं मार्चपास्ट के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला, महारानी लक्ष्मीबाई उमावि, शांति भवन, सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याण आश्रम, नवीन पूर्व माध्यमिक शाला, नवीन उच्चतर माध्यमिक स्कूल के साथ साथ सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर, एनएसएस बालक एवं बालिका और क्रीड़ा परिसर के छात्र व जवान भाग ले रहे हैं। रोजाना इन्हें सुबह शाम दो घंटे का अभ्यास परेड कराया जा रहा है। इसके लिए जिले के पीटीआई और पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जुटे हुए हैं। रणजीता स्टेडियम में परेड व अन्य कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार को होगा।




गणतंत्र दिवस की तैयारी - अंतिम रिहर्सल होगी आज, मार्च पास्ट करेंगे २५० बच्चे

रिहर्सल में शामिल स्कूली छात्र-छात्राएं।

व्यवस्था में नहीं रहे कमी

कलेक्टर एलएस केन ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल रणजीता स्टेडियम में हो रही तैयारियों के संबंध में लगातार अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाएं। समारोह के दौरान रणजीता स्टेडियम में बेरिकेटिंग की जाएगी। साथ ही मंच व अन्य स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।



रिहर्सल में शामिल स्कूली छात्र-छात्राएं।