पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष को हटाने हुआ वोट फॉर रिकॉल

अध्यक्ष को हटाने हुआ वोट फॉर रिकॉल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर - नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए गुरूवार को मतदान कराया गया। सुबह से प्रारंभ हुए मतदान में 42 प्रतिशत वोटरों ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान के दौरान कहीं कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई।
चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता देवांगन को वापस बुलाने के लिए पार्षदों ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन किया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 23 जनवरी को मतदान के लिए निर्धारित किया गया था। गुरूवार को सुबह से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान 44.24 प्रतिशत पुरुष और 39.57 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। शाम को पेटी को सील कर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।
दूसरी बार हुआ रिकॉल हेतु मतदान
जिले में किसी जनप्रतिनिधि को वापस बुलाने के लिए वोट फॉर रिकॉल का दूसरा मामला है। इससे पहले नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष पार्वती सहिस को वापस बुलाने के लिए मतदान हो चुका है। पार्वती सहिस के खिलाफ कुल मतदान का पचास प्रतिशत वोट नहीं पडऩे के कारण वह अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही थी। इस बार अमृता देवांगन अपनी कुर्सी बचा पाती है कि नहीं यह बाद में पता चलेगा।