रासेयो शिविर संपन्न
कुनकुरी - विकासखंड दुलदुला के अन्तर्गत शाउमा विद्यालय चरईडांड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम पंचायत भण्डरी के आश्रित ग्राम देवबोरा में ७ दिवसीय शिविर का किया जा रहा आयोजन समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच वाल्टर कुजूर, उपसरपंच, पंचगण, शाउमा विद्यालय के प्राचार्य के टोप्पो एवं राजू गुप्ता, धनेश्वर भगत, श्री जोगी आदि ग्रामवासी सम्मिलित हुए। रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा इस समारोह में छोटा परिवार सुखी परिवार, नशा उन्मूलन, वृक्षारोपण से लाभ, मतदान का महत्व, आपसी भाईचारा का विकास, देशभक्ति आदि विषयों पर नाटक, गीत संगीत आदि की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। सप्ताह भर तक आयोजित इस शिविर में स्कूल के 42 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रासेयो के स्वयंसेवक शिविर के माध्यम से प्रतिदिन प्रात: 8 से 11 बजे तक ग्राम भ्रमण के दौरान जल स्रोत के आस पास की सफाई, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, सड़क निर्माण, नाले की सफाई आदि सेवा कार्यों को सम्पन्न किया। इस शिविर के कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार धीवर के साथ सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाएं एस.एन.निराला, श्रीमती एम.सिंह, कुमारी सहवानी भगत,कुमारी ललिता,ए.के.तिग्गा, ए.के.सिंह,मोहन पटेल,हीराराम आदि ने सक्रिय योगदान दिया।