- Hindi News
- ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, एक मृत
ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, एक मृत
खरसिया - खरसिया के ग्राम भालूनारा के पास शनि राठिया पिता पुनी राठिया की रेत से भरे ट्रेक्टर को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक मारा गया वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रायगढ रैफर कर दिया गया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बाद में प्रशासन के मौखिक आश्वासन एवं वाहन मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालीन सहायता राशि दिए जाने के बाद चक्काजाम हटा।
खरसिया के ग्राम भालूनारा के पास शनि राठिया पिता पुनी राठिया की आयशर 312 मॉडल सोल्ड ट्रैक्टर को राबर्टसन रेलवे साइडिंग की ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसमें सवार दो लेबर खीरसागर राठिया उर्फ बबलू पिता दुजेराम राठिया ((17-18 साल)) निवासी बासमुडा तहसील खरसिया और बिहारी यादव((२७ वर्ष)) निवासी सेमराडीह थाना जैजेपुर जिला जांजगीर चांपा घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को सेमराडीह जिला जांजगीर चांपा निवासी महेश बंजारा पिता रामाबंजार चला रहा था। ट्रैक्टर के पलटने से खीरसागर की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं दूसरा मजदूर बिहारी यादव को गंभीर चोटें आई। मृतक खीरसागर राठिया का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी। लाश प्राप्त करने के बाद परिजन गृहग्राम आए और प्रशासन से उचित मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से लाश को खरसिया धमजयगढ मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया गया। इससे सड़क के दोनो ओर गाडिय़ों का लंबी कतार लग गई। चक्काजाम की खबर पाकर एसडीओपी पूजा अग्रवाल, टीआई के एस राठिया, चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा, एएसआई जेबी सिंह दलबल धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाइश दी। इसी दरमियान वाहन मालिक की ओर से तात्कालीक सहायता राशि 25 हजार रुपए उपलब्ध कराई, जिसे खरसिया टीआइ द्वारा परिजनों को सौंपे जाने पर धरना समाप्त हुआ।
हादसे में पलटा टै्रक्टर। लाश रखकर चक्काजाम करते ग्रामीण।
नहीं मिली प्रशासन से तात्कालिक सहायता
भालूनारा के पास दोपहर 12 बजे के लगभग घटित दुर्घटना में आदिवासी युवक खीरसागर राठिया अपनी जान गंवा बैठा, पर रात्रि 8 बजे तक प्रशासन की नींद नहीं खुल पाई। वाहन मालिक ने तो तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दे दिए थे। प्रशासन ने जो सहायता राशि तात्कालीक ढंग उपलब्ध कराई जाती है, वह अभी तक पीडि़त के परिवार को नहीं दी गई है।