- Hindi News
- बैक की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों को दी गई समझाइश
बैक की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों को दी गई समझाइश
भास्कर न्यूज - खरसिया
एसडीओपी ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीओपी ने बैंकों की एटीएम और बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था पर बैंक अधिकारियों को और अधिक एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस चौकी में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी पूजा अग्रवाल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई बैंकों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में एसबीआई की ओर से गजेंद्र कुमार, सेन्ट्रल बैंक से सुरेश गोयल, यूनियन बैंक से प्रवीण कुमार, बैंक आफ बड़ौदा से बीएस लोंगा, एक्सिस बैंक से अमित कुमार साहू, एसडीएफ.सी. बैंक से सत्यनारायण साहू, आईसीआईसी बैंक से मोहमद इरशाद शामिल हुए। बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने बैंक प्रबंधन द्वारा अपनी शाखाओं और एटीएम में लगाए सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। एसडीओ पूजा अग्रवाल ने बैंक अधिकारियों से एटीएम में सुरक्षा गार्ड लगाने को कहा। साथ ही एटीएम में आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी के फोन नंबर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी ने बैंक प्रबंधकों से शाखाओं में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी ली। साथ ही और कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैंक प्रबंधकों से शाखाओं में मौजूद गार्ड को संदिग्ध लोगों की गतिविधि पर नजर रखने को भी कहा। बगैर सुरक्षा के बडी रकम निकालने के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षा साथ लाने की सलाह दी गई ,साथ ही बैंकों को कहा गया कि बगैर सुरक्षा के आने वाले ऐसे लोगों को भुगतान देने से बचे या फिर पुलिस को सूचित करें। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पूजा अग्रवाल ने बैंक प्रबंधकों से आने वाले समय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मार्कडील करने का सुझाव भी दिया,जिससे कि पता चल सके कि सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है और ऐसी स्थिति में कितने समय में पुलिस एक्शन में आ सकती है।
बैंक प्रबंधकों की बैठक लेती एसडीओपी।
न कैमरा न गार्ड और न ही बैठक में आए
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक प्रबंधकों की बैठक में ग्रामीण बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने आना गंवारा नहीं समझा। यहां यह बात उल्लेखनीय है कि खरसिया ग्रामीण बैंक की शाखा में न तो गार्ड है और ना ही सीसीटीवी कैमरे हैं, जबकि इस बैंक से किसान रोज लाखों का लेनदेन करते हैं।
बैंक सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों को दी समझाइश
खरसिया में पुलिस की पहल, एसडीओपी ने बैकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा