पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रौशन होंगे भवन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर - गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दिन के लिए सभी शासकीय भवन रोशनी से नहाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर को इसके निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार सभी कार्यालयों व सरकारी भवनों में रोशनी की जाएगी। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेगा। कलेक्टर एलएस केन ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को इसका पालन करने को कहा है।