- Hindi News
- पत्नी की खोज में परिवार सहित भटक रहा पति
पत्नी की खोज में परिवार सहित भटक रहा पति
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
घर से बिना बताए लापता हुई पत्नी की तलाश में उसका पति एवं उसके ससुराल वाले यहां-वहां भटक रहे हैं। महिला बीते शुक्रवार से गायब है। मामले की रिपोर्ट भी कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई है। पर महिला के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
यहां पहुंचे महिला के पति घोलेंगे कदमटोली निवासी रविनाथ तेंदूआ ने बताया कि उसकी पत्नी रीमा देवी ((19)) 17 जनवरी को घर से निकली थी। उस वक्त घर में उसकी जेठानी थी। जिसे रीमा ने कहा था कि वह अपने भाई के पास सिम पहुंचाने जा रही है। उसका भाई झारखंड के सिमडेगा जिला के कोलेबिरा में रहता है। वह जाने के बाद वापस नहीं आई। न ही वह भाई के यहां गई। जिसके बाद परेशान पति और उसके ससुराल वालों ने उसकी तलाश जोर-शोर से शुरू की। रविनाथ की मां सांझो बाई, पिता एतवा एवं मौसी रोपइन तेंदूआ अपने घर की बहु की तलाश में गिरला, गुमला, कोलेबिरा सहित कई जगह गए। पर हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वे शुक्रवार को भी जशपुर पहुंचे एवं पुलिस से रीमा की तलाश करने की गुहार लगाई।