बालिका दिवस पर निकली रैली
जांजगीर। बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया गया। जिला मुख्यालय में बालिकाओं की रैली का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज व्यास कश्यप और नगर पालिका जांजगीर-नैला की उपाध्यक्ष श्रीमती नीता थवाईत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खोखर चखियार, कार्यक्रम प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सुभद्रा सिंह, श्रीमती संतोषी कंवर, श्रीमती चंद्रकला कौशिक, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्रीमती शिप्रा साव, सुश्री कामिनी सोनी सहित सभी पर्यवेक्षक उपस्थित थे। रैली में दो सौ बालिकाएं शामिल हुर्इं। बालिकाओं की रैली कचहरी चौक जांजगीर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए केरा रोड स्थित शासकीय भवन पहुंची। यहां बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारी के संबंध में जानकारी दी गई।