- Hindi News
- शान से फहरेगा तिरंगागणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण
शान से फहरेगा तिरंगागणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण
भास्कर न्यूज. जशपुर नगर
देश का 64 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी गई हैं। इसके तहत शहर के मध्य स्थित रणजीता स्टेडियम में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की फायनल रिहर्सल कर ली गई। इस अवसर पर कलेक्टर एलएस केन व एसपी जीएस मीणा ने फायनल रिहर्सल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
26 जनवरी को प्रस्तुत किए जाने वाले परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास 15 जनवरी से शुरु किया गया था, 24 जनवरी फायनल रिहर्सल के साथ पूरी हुई। इस दौरान अंतिम रिहर्सल में विभिन्न बलों, छात्र सैनिकों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित हुए। शहर के विभिन्न स्कूलों के 2000 से अधिक छात्र- छात्राएं देंगी प्रस्तुति सुबह 9.36 से 10.30 बजे तक पीटी व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सबसे पहले स्कूल के 1050 छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी प्रस्तुत किया जाएगा।
सुरक्षा में लगे अधिकारियों को एडिशनल एसपी ने दिए निर्देश-मुख्य समारोह स्थल रणजीता स्टेडियम को सुरक्षा की दृष्टि से चार भागों में बांटा गया है। अलग-अलग भागों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर वहां अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। स्टेडियम में तीन डीएसपी सहित 6 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 6 एएसआई, 27 प्रधान आरक्षक सहित 73 आरक्षकों की ड्यूटी रहेगी। होमगार्ड के 35 सैनिकों को भी सुरक्षा में लगाया गया है।एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा पांडेय ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 250 जवानों की ड्यूटी लगेगी। इसके लिए जिला बल से पुलिस जवान, नगर सैनिक समेत लगभग 150 जवान होंगे। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित ना हो इसके लिए यातायात पुलिस विभाग के जवान प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे। वहीं लगातार पेट्रोलिंग होती रहेगी।