पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला जेल में सब खैरियत है

जिला जेल में सब खैरियत है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो:- 25 जनवरी जेएसपी 04
भास्कर न्यूज,जशपुरनगर
शनिवार को एसपी जितेंद्र सिंह मीणा एवं अपर कलेक्टर डीके सिंह ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। शनिवार की दोपहर 12 बजे एसपी पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे। निरीक्षण के लिए एसपी जीएस मीणा, एसडीओपी आरपी सिंह, सिटी कोतवाली प्रभारी टीआर साहू की टीम ने जेल के अंदर जाकर वहां के सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही उन्होंने जेल के अन्य व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। जेल के अंदर बंदियों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था के अलावा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों का खास ध्यान सुरक्षा को लेकर था। अधिकारियों के मुताबिक जेल में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, भोजन, पेयजल व अन्य व्यवस्था से संतोषजनक बताया। पुलिस अधिकारियों ने चार घंटे तक जेल के अंदर रहकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जेल की अव्यवस्था कई बार हो चुकी है उजागर
17 जून 2012 को जेल के बैरक में लगे खिड़की के सलाखों को काट कर 5 बंदी जेल ब्रेक कर फरार हो गए थे।जिसके बाद सभी फरार बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जेल में निरुद्ध बंदियों ने 1 नवंबर 2011 की सुबह 6 बजे गणना के समय ही जेल की अव्यवस्थाओं को लेकर एक जगह इकट्ठा होकर मोर्चा खोला था। जिला जेल में 190 बंदी रखे जाने का स्थान है। जिस समय बंदियों ने मोर्चा खोला था, उस समय क्षमता से अधिक 337 बंदी विचाराधीन थे। शौचालय और पेयजल संकट की समस्या के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या को लेकर बंदी आक्रोशित थे। इसी साथ वर्ष 2008 से लेकर अब तक जेल में अव्यवस्थाओं की कई घटनाएं उजागर हो चुकी है।
जेल में हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद एसपी श्री मीणा ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला जेल महिला एवं पुरूष बैरकों की बारीकी से जांच की गई। श्री मीणा ने बताया कि वर्तमान में जिला जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।
वर्सन
जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जेल में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं पाई गई।
जितेंद्र सिंह मीणा,एसपी जशपुर