- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे विद्यार्थी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे विद्यार्थी
फोटो:- 25 जनवरी जेएसपी 07
जशपुरनगर. शहर के शासकीय आदर्श उच्चतर का वार्षिक उत्सव आज मनाया गया। जिसमें आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थी जमकर झूमे। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य विनोद गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डीपी सारथी के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना की गई। इस अवसर पर प्राचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने छात्रों को वार्षिकोत्सव एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आयोजित प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित एकमात्र शासकीय विद्यालय में छात्रों को तीन सदनों गांधी, नेहरू एवं शास्त्री सदन के रूप में विभक्त किया गया है। वार्षिकोत्सव में समूह नृत्य, समूह गीत, एकल गीत और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दुर्गेश पाठक और प्रभाकर चौधरी ने किया। तकनीकी सहयोग व्यायाम शिक्षक संजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यख्याता आरके पाठक, शिक्षक दीपक दुबे, संतोष बंजारे, पंकज पांडेय, एलडी चौहान, प्रदीप कन्हैर, सुमन तिर्की सहित पूरा स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम को सफल बनाने में किरण महतो, प्रतिभा, श्रीमती उमा नंदे एवं अमित का विशेष योगदान रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
———————————
देश भक्ति गीत पर नृत्य करते छात्र
भास्कर न्यूज.जशपुरनगर
शहर के शासकीय आदर्श उच्चतर का वार्षिक उत्सव आज मनाया गया। जिसमें आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थी जमकर झूमे। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य विनोद गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डीपी सारथी के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने छात्रों को वार्षिकोत्सव एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आयोजित प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित एकमात्र शासकीय विद्यालय में छात्रों को तीन सदनों गांधी, नेहरू एवं शास्त्री सदन के रूप में विभक्त किया गया है। वार्षिकोत्सव में समूह नृत्य, समूह गीत, एकल गीत और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दुर्गेश पाठक और प्रभाकर चौधरी ने किया। तकनीकी सहयोग व्यायाम शिक्षक संजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यख्याता आरके पाठक, शिक्षक दीपक दुबे, संतोष बंजारे, पंकज पांडेय, एलडी चौहान, प्रदीप कन्हैर, सुमन तिर्की सहित पूरा स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम को सफल बनाने में किरण महतो, प्रतिभा, श्रीमती उमा नंदे एवं अमित का विशेष योगदान रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।