राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण
जशपुरनगर.25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शास.रा.भ.रा.एन.ई.एस.स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मतदान करने संबंधी शपथ दिलाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र,छात्राएं उपस्थित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.एस.विष्वकर्मा, सहा.प्राध्यापक ((राजनीति शास्त्र)) ने छात्रों को बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि गणतंत्र में जिस संविधान की महत्ता बताई गई है, उसका सबसे बड़ा पक्षकार मतदाता ही है। यही कारण है कि उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारी संविधान की शपथ लेते हैं, मतदाता ही संविधान के माध्यम से गणतंत्र बनाता है। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।