पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोरोगियों की होगी तलाश

मनोरोगियों की होगी तलाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर। मनोरोगियों की तलाश कर उपचार के लिए मनोरोग अस्पताल सेंदरी बिलासपुर भेजा जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को शासन द्वारा पत्र भेजा गया है। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मनोरोगियों के उपचार एवं व्यवस्थापन के लिए एक पूर्णरूपेण मनोरोग चिकित्सालय की स्थापना सेंदरी बिलासपुर में की गई है। मनोरोग के ग्रसित रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले के जनपद पंचायतों के सीईओ को उप संचालक पंचायत और समाज कल्याण द्वारा शासन के निर्देश की प्रतिलिपि भेजते हुए जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मनोरोग से ग्रस्त रोगी पाए जाने पर मनोरोग अस्पताल भर्ती करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा कलेक्टर और एसपी को भी इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। बिलासपुर उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार मनोरोग से ग्रसित रोगियों को ढूंढने और मनोरोग अस्पताल सेंदरी बिलासपुर में भर्ती करने के लिए आवश्यक कार्रवाई स्थानीय जन सहयोग से करने कहा गया है।
=======