पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवागढ़ में 112 बच्चे कुपोषण से हुए मुक्त

नवागढ़ में 112 बच्चे कुपोषण से हुए मुक्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नवाजतन जिले की 22 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। विकासखंड नवागढ़ की ग्राम पंचायत सलखन, मिस्दा, किरीत और नगर पंचायत नवागढ़ में अब तक 112 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। इनमें ग्राम पंचायत सलखन में योजना के तहत लक्षित 69 बच्चों में 26 और ग्राम पंचायत मिस्दा में लक्षित 73 बच्चों में से 41 बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत किरीत में 13 बच्चे और नगर पंचायत नवागढ़ में 32 बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा बनाए गए पौष्टिक अध्वगंधादी मोदक का वितरण किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने सलखन और मिस्दा जाकर बच्चों के पालकों से भेंट की। कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत सलखन में योजना के तहत लक्षित 69 बच्चों में 26 बच्चें और ग्राम पंचायत मिस्दा में लक्षित 73 बच्चों में से 41 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत किरीत और नगर पंचायत नवागढ़ में पालकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके साथ विचार-विमर्श किया गया। बच्चों के घर जाकर भेंट भी किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती आशामणी लकड़ा भी उपस्थित थीं। समीक्षा में बताया गया कि ग्राम पंचायत किरीत के 13 बच्चे और नगर पंचायत नवागढ़ 32 बच्चे कुपोषण श्रेणी से बाहर आए हैं। वर्तमान में इन पंचायतों में 28 बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में पाए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इन बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में कम से कम आठ दिन तक भर्ती करने की समझाईश दी। इस अवसर पर बच्चों की माताओं और पालकों के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं, सुपोषण मित्र भी उपस्थित थे।
———————