पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वागत द्वार बनाते समय करंट से मिस्त्री की मौत

स्वागत द्वार बनाते समय करंट से मिस्त्री की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जांजगीर
स्वागत द्वार बनाने का काम कर रहा मिस्त्री वाइब्रेट करते समय तरंगित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले की मद से बनाए जा रहे स्वागत द्वार का निर्माण कर रहा था। घटना शनिवार की दोपहर १ बजे की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संासद श्रीमती कमला देवी के मद से चांपा रोड में नहर किनारे एक भव्य गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। काम लगभग एक माह पहले प्रारंभ हुआ है। सुकली का मिस्त्री योगेद्र सूर्यवंशी पिता धनसाय ((३५ वर्ष)) शनिवार को काम कर रहा था। गेट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शनिवार को गेट की सफाई करने के लिए वाइब्रेट मशीन से काम किया जा रहा था। दोपहर लगभग १ बजे मिस्त्री योगेंद्र सूर्यवंशी गेट ऊपर चढ़कर काम कर रहा था कि पास से ही गुजरे हाईटेंशन तार में वाइब्रेटर छू गया। जिससे करंट पूरी मशीन में आया गया और मिस्त्री योगेंद्र बुरी तरह से झुलस गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके पैर में आग लग गई और वह गेट से गिर गया। योगेंद्र को तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।




दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई

मिस्त्री के साथ काम करने वाला मजदूर ही उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लेकर गया। उसने बताया कि मिस्त्री के साथ हुई घटना की जानकारी ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन दो घंटे बाद तक मिस्त्री के बारे में जानकारी लेने के लिए न तो ठेकेदार ही पहुंचा था और न ही अधिकारी। मजदूर का शव जिला अस्पातल में उसके परिजन के इंतजार में रखा हुआ था।

ठेकेदार की लापरवाही

इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। ठेकेदार द्वारा गेट का निर्माण कराया जा रहा है। जब उसे मालूम था कि पास से ही हाईटेंशन तरंगित तार गुजरा है और गेट में चढ़कर काम करने से रिस्क हो सकता है फिर भी उसने लापरवाही बरतते हुए कार्य के दौरान बिजली काटने की अनुमति आखिर क्यों नहीं मांगी।