जीवन कौशल का दिया प्रशिक्षण
चांपा। दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा जीवन-कौशल एवं नेतृत्व प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन जांजगीर व चांपा शहर में किया गया। चांपा के भालेराव स्टेडियम सभागार में 22 जनवरी तो दीवान पैलेस जांजगीर में 23 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती मुनिरा एच. धवानी ने अभिभावकों को बच्चों के सही पालन-पोषण एवं मार्गदर्शन के संदर्भ में बताते हुए कहा कि बच्चों के प्राकृतिक गुणों एवं आदतों को पहचानकर उनका सही नियोजन करना चाहिए। उनके प्राकृतिक गुणों को बदलने के बजाय उनके कौशल को पहचानकर सही दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्वप्रेरित कैसे किया जाए और माता-पिता से मधुरतम सम्बन्ध कैसे बने रहें, इस बारे में भी युक्तियां बताई। स्कूल परिसर में भी 22 जनवरी से 25 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमती धमानी ने विद्यार्थियों के लिए भी कार्यशाला का संचालन किया । जिसका मुख्य उद्देश्य जीवन-कौशल एवं नेतृत्व प्रशिक्षण रहा। इस कार्यशाला में प्रायोगिक माध्यम से बच्चों को स्व-प्रेरणा के तरीके बताए गए। उन्हें समूह में रहने के कुछ व्यवहारिक ढग़ भी सिखाए गए। कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. चेतना शर्मा समेत स्कूल स्टाफ मौजूद था।
फोटो- २५ जेएएन ६